08 Sep 2024, 06:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या, सचिन की कप्तानी में किया था डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2024 3:22PM | Updated Date: Jun 20 2024 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड जॉनसन ने खुदकुशी की है, वो अपने अपार्टमेंट की चौथी मंदिल से नीचे कूद गए, जिसके बाद उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि डेविड जॉनसन डिप्रेशन से पीड़ित थे। डेविड जॉनसन का जन्म 1971 में हुआ था, वो 52 साल के थे, वो बेंगलुरू में रहते थे। उनकी क्रिकेट एकेडमी भी थी।

डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में वो सिर्फ एक विकेट ले पाए और उनका पहला शिकार माइकल स्लेटर थे। इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर डरबन टेस्ट में मौका मिला, जहां उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

डेविड जॉनसन को सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। 10 अक्टूबर, 1996 को उन्होंने डेब्यू किया था और इसी साल दिसंबर में वो आखिरी इंटरनेशनल मैच भी खेले। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और फिर कभी उनकी वापसी नहीं हुई। डेविड जॉनसन ने कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेली। वो 39 मैचों में 125 विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा 33 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 41 विकेट रहे। जॉनसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक भी लगाया था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन नाबाद रहा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »