08 Sep 2024, 06:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब में हरभजन सिंह ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2024 4:16PM | Updated Date: Jun 1 2024 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को पंजाब में अपने गृहनगर जालंधर में मतदान किया। वोट करने के बाद हरभजन ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील भी की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं सभी से अपील करूंगा कि वे बाहर आएं, वोट दें और ऐसी सरकार चुनें जो आपके लिए काम कर सके।"

आम चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों के लिए आज एक साथ मतदान हो रहा है। बता दें कि  पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य बने। इससे पहले 2021 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया था। सुबह जल्दी वोट डालने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग, BJP उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी, ‘AAP’ उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल एवं लालजीत भुल्लर तथा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल थे। 

पंजाब की कांग्रेस इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी के साथ मुक्तसर में वोट डाला। कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मतदान किया। संगरूर में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और उम्मीद जताई कि शहरों और ग्रामीण इलाकों में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आएंगे। मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। 

'इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी 1996 के बाद पहली बार अकेले लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »