26 Apr 2024, 08:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की मैदान में हुई वापसी - सामने आई ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 2:32PM | Updated Date: Nov 25 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास करना शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह अपने दोस्त को कुछ बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
 
हालांकि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे। धोनी ने मैदान पर अब लौटने का फैसला करा है। धोनी ने नेट्स में जाकर पहले बल्लेबाजी की उसके बाद फिर उन्होंने बल्लेबाजी के कुछ टिप्स मैदान पर अपने दोस्त को दिए। धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी बल्लेबाजी के बारे में दोस्त को कुछ समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें रांची में युवा गेंदबाजों के खिलाफ धोनी अभ्यास करते दिखाई दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »