08 May 2024, 23:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

झारखंड पर जीत से मुंबई की उम्मीदें कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 1:55AM | Updated Date: Nov 25 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की (64 रन) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने झारखंड को रविवार को ग्रुप बी सुपर लीग मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत है और उसके चार अंक हो गए हैं जबकि झारखंड की टीम तीसरी हार झेलकर सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गयी है।
 
झारखंड ने ओपनर कुमार देवव्रत की 58 रन की शानदार पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मुंबई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। पृथ्वी ने मात्र 39 गेंदों पर 64 रन में चार चौके और पांच छक्के लगाए। भारतीय टीम में जगह बना चुके शिवम दुबे ने मात्र 11 गेंदों पर 23 रन में तीन छक्के लगाए। सिद्धेश लाड ने नाबाद 18 और सुजीत नायक ने नाबाद 17 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »