27 Apr 2024, 04:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली का 27वां शतक - भारत ने घोषित की पारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 5:59PM | Updated Date: Nov 23 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कप्तान विराट कोहली (136 रन) के 27वें शतक की बदौलत विश्व की नंबर एक टीम भारत ने बंगलादेश के खिलाफ ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट पर  347 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत को पहली पारी में इस तरह 241 रन की भारी भरकम बढ़त मिली। बंगलादेश ने अपनी पहली पारी में 106 रन बनाये थे। भारत ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 174 रन से आगे खेलना शुरू किया था। विराट ने 59 रन और उपकप्तान रहाणे ने 23 रन से अपनी पारियों को आगे बढ़ाया।  
 
विराट ने 194 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 136 रन बनाये। विराट के करियर का यह 27वां टेस्ट शतक था और इसके साथ ही सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर आ गये। रहाणे ने 51 रन बनाये। इसके बाद बंगलादेशी गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और भारत के विकेट झटके। भारत का स्कोर 89.4 ओवर में जब नौ विकेट पर 347 रन था तो विराट ने भारत की पारी घोषित कर दी। रवींद्र जडेजा ने 12 और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 17 रन बनाये। मोहम्मद शमी 10 रन पर नाबाद रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »