26 Apr 2024, 12:11:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी ने दिग्‍गज खिलाड़ियों संग की पार्टी, सामने आई तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 1:11PM | Updated Date: Sep 30 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने घर एक पार्टी दी है। इस पार्टी में शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। अफरीदी ने रविवार रात को ट्विटर पर होल्डिंग के साथ मेजबानी की फोटो साझा की जिसमें पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सइद अनवर भी दिखाई दे रहे हैं।
 
अफरीदी ने ट्वीट किया, अपने घर पर होल्डिंग को रात के खाने पर आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। डॉ काशिफ आपका माइकल को कराची लाने के लिए शुक्रिया। सईद अनवर का भी साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। इन महान खिलाड़ियों का यहां आना अच्छा लगा। होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं। पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है।
 
होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं। पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के अखबर द डॉन से कहा था, “अगर मुझे सुरक्षा का खतरा होता तो मैं पाकिस्तान नहीं आता। मुझे यहां कोई समस्या नहीं है। ये अच्छी बात है कि श्रीलंका और पाकिस्तान यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »