26 Apr 2024, 18:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लता मंगेशकर के बर्थडे पर सचिन ने किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 2:04PM | Updated Date: Sep 28 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।  सचिन तेंदुलकर ने भी लता मंगेशकर को एक खास वीडियो के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सचिन ने अपने वीडियो लता मंगेशकर के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 1.25 मिनट का विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट कर  लिखा, लता मंगेशकर दीदी आपको 90वें जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां दे।
 
सचिन तेंदुलकर ने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा, 'नमस्कार दीदी, आज आपका 90वें जन्मदिन है। मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा। सच कहूं तो मुझे याद नहीं कि आपका पहला गाना मैंने कब, कहां और कैसे सुना। एक बात जरूर मैंने सुनी है, बच्चा जब मां की कोख में होता है तो सबकुछ सुन लेता है। मैंने भी लगता है शायद उसी समय आपका पहला गाना सुना होगा। और मेरी जिंदगी में शायद ही ऐसा कोई दिन गया हो जब मैंने आपका गाना नहीं सुना हो।'
 
सचिन आगे बताते हैं, 'आपने मेरे लिए एक खास गाना गाया था- तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा। सिर्फ ये गाना ही नहीं, बल्कि जिस तरह से आपने मुझे बेटे जैसा प्यार किया और हमेशा आशीर्वाद दिया है। मैं कभी नहीं भूल सकता। उस गाने के शब्द, आपने जिस हैंडराइडिंग में लिखे थे, वो आपने फ्रेम करते मुझे गिफ्ट किया था। वो मेरे लिए सबसे बड़ी गिफ्ट थी। मगर मेरी गिफ्ट से भी सबसे बडी़ गिफ्ट भगवान ने हमें दी है। वो आप हैं। भगवान से मैं यही प्रार्थना करूंगा कि आपको हमेशा खुश रखे और सही सलामत रखे।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »