26 Apr 2024, 11:33:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन का पाक पर हमला, कहा - जिनके घर कांच के होते हैं....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:51PM | Updated Date: Sep 28 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन इन दिनों अपनी शानदार फार्म में है। इस बीच शिखर धवन ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। शिखर धवन ने कहा - जिनके घर कांच के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। धवन ने ये बात इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' कहीं। 
 
धवन ने आप की अदालत में कहा, "देश के लिए कुछ कहेंगे.. तो हमारे को जरूरत नहीं है कि कोई बाहर वाला आके अपने को एडवाइज दे, पहले अपने घर को सुधारो फिर दूसरों के घर पर बात करो।" धवन ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "जिनके घर खुद कांच के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।" शो में शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के बारे में भी कई खुलासे किए। उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा वो टीम का जबरदस्त कैरेक्टर है। ऋषभ पंत को लेकर भी गब्बर ने कई खुलासे किए। 
 
दरअसल आभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान जब फोटो खींचे जा रहे थे तब ऋषभ पंत आकर शिखर धवन की गोद में बैठ गए थे। इसके बारे में धवन ने आप की अदालत में कहा, "वो मेरी गोद में आकर बैठ गया.. मैं ऋषभ से कह रहा हूं कि ऋषभ भाई उठ.. इतना भी प्यार नहीं है लड़कों से कि गोद में बिठाऊं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »