27 Apr 2024, 08:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कर्नाटक ने झारखंड को 123 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 2:13AM | Updated Date: Sep 27 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। पवन देशपांडे के 70, देवदत्त पड्डीकल के 58 और कप्तान मनीष पांडे के 52 रनों की बदौलत कर्नाटक ने झारखंड को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए मैच में गुरूवार को 123 रन से पराजित कर दिया। कर्नाटक की दो मैचों में यह पहली जीत है और उसके छह अंक हो गये हैं। झारखंड को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों का पहला मैच बारिश से रद्द रहा था। कर्नाटक ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाये जिसके जवाब में झारखंड की टीम 37.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गयी। झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी ने 43 और आनंद सिंह ने 32 रन बनाये। कृष्णप्पा गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 7.5 ओवर में 43 रन पर पांच रन लिये।
 
आज के दिन विजय हजारे का यही एकमात्र मैच रहा जो बारिश से प्रभावित नहीं हुआ। बेंगलुरू से सटे अलुर के मैदान में आंध्र प्रदेश ने गोवा को वर्षा बाधित मुकाबले में ग्रुप ए में सात विकेट से हरा दिया है। 21 ओवर के इस मुकाबले में गोवा ने 9 विकेट पर 7 विकेट बनाये जबकि आंध्र ने 20.2 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेंगलुरू में जस्ट क्रिकेट अकादमी में हुये मैच में सौराष्ट्र ने केरल को ग्रुप ए में तीन विकेट से हराया।
 
34 ओवर के हो गये इस मैच में केरल ने 9 विकेट पर 186 रन बनाये जबकि सौराष्ट्र ने 33.4 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। वडोदरा ने वर्षा की मार के कारण तीन मैच बिना टॉस हुये रद्द कर दिये। ओड़शिा और हरियाणा के बीच ग्रुप बी, पंजाब और विदर्भ के बीच ग्रुप बी तथा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच ग्रुप बी मैच गेंद फेंके रद्द हो गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »