26 Apr 2024, 13:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विदेशी लड़की को दिल दे बैठा ये पाकिस्‍तानी खिलाड़ी - जल्‍द होगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 11:59AM | Updated Date: Aug 23 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली के बाद अब एक और पाकिस्‍तानी खिलाड़ी विदेशी लड़की से शादी करने वाला है।  हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और लड़की पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। इमाद ने खुद इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इमाद वसीम भी विदेशी दुल्हनिया घर लाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तारीख 26 अगस्त तय की गई है। इस्लामाबाद में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं।
 
काउंटी क्रिकेट में नॉटिंगमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इमाद वसीम और सानिया की मुलाकात लंदन में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों ही परिवारों ने दोनों के निकाह का फैसला लिया। मौजूदा समय में इमाद वसीम नाटिंघमशायर की ओर से टी-20 ब्लास्ट में खेल रहे हें जहां स वह निकाह के लिए अवकाश लेंगे। फिलहाल पाकिस्तान में शादी को लेकर धूम मची हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »