27 Apr 2024, 05:15:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्गज ने छोड़ा IPL - प्रीति जिंटा की टीम को कहा बाय...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 3:36PM | Updated Date: Aug 8 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का ये कदम उनके भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन किए जाने की खबरों के कुछ दिन बाद आया है। इससे पहले हेसन छह साल तक न्यूजीलैंड के कोच रहे थे और उनके कार्यकाल के दौरान किवी टीम 2015 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी। 
 
न्यूजीलैंड टीम के साथ अपना करार 2019 वर्ल्ड कप होने के बावजूद उन्होंने जून 2018 में इस्तीफा दे दिया था। हेसन किंग्स इलेवन पंजाब के साथ आईपीएल 2019 में जुड़े थे और साथ ही उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया। हेसन ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अपने समय का पूरा लुत्फ उठाया और उन्हें उस सीजन के लिए शुक्रिया देना चाहता हूं, जब मैं कोच था। इस साल हमने जो काम किया था, उसे कामयाबी में न बदल पाने से निराश हूं, लेकिन सफलता उनसे बहुत दूर नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »