26 Apr 2024, 19:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी कश्मीर में गा रहे हैं गाना...मैं पल दो पल का शायर हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 11:50AM | Updated Date: Aug 8 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में सेना के बीच जिंदगी बिता रहे हैं। इस दौरान धोनी की कई तस्‍वीरें सामने आई है। धोनी कभी कश्मीर में तैनाती के दौरान वह अपने तरीके से जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं। कभी मेस में तो कभी गश्त के दौरान गीत गुनगुनाते हैं। वह तय समय पर सुबह-शाम मैदान में पीटी करते व वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
 
धोनी अक्सर शाम को मेस में खाने की मेज पर गाने गुनगुनाते हैं। विक्टर फोर्स में अपनी सैन्य जिंदगी के सफर के वीडियो धोनी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। वॉलीबॉल खेलते, बूट पालिश करते उन्होंने अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। कभी-कभी फिल्म का गीत.. मैं पल दो पल का शायर भी वह गुनगुनाते हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »