29 Mar 2024, 10:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप जीत एवरेस्ट चढ़ गए हैं मोर्गन: स्ट्रॉस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:14AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन की तारीफ की है और कहा है कि मोर्गन वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही एवरेस्ट फतह कर गए हैं। मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड 14 जुलाई को बेहद नाटकीय अंदाज में न्यूजीलैंड को फाइनल में मात दे विश्व विजेता बनने में सफल रही थी। स्ट्रॉस ने कहा, सवाल यह है कि वह क्या हासिल करना चाहते थे क्योंकि वह एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। यह सवाल सभी खिलाड़ियों के लिए है, क्योंकि हमने अतीत में गलतियां की हैं।

स्ट्रॉस ने कहा, हमें इसे मौके को लांचपैड बनाने का तरीका खोचना होगा और इससे आगे जाना होगा। यह बड़ी चुनौती है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि यह मोर्गन पर है कि वह टीम की कप्तानी करना चाहते हैं या नहीं। स्ट्रॉस ने कहा, मुझे निश्चित तौर पर उम्मीद है, अगर वो इस बात को लेकर साफ नहीं होंगे कि आगे उन्हें क्या करना है तो वह इस समय यह सोचने के लिए थोड़ा समय लेंगे कि वह कहां हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »