26 Apr 2024, 12:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

यश ने लगातार दूसरे दिन ठोका दोहरा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 7:40PM | Updated Date: Jun 21 2019 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रतिभाशाली बल्लेबाज यश भाटिया ने सातवें एस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे दिन दोहरा शतक बना डाला। कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में यश ने 96 गेंदों पर 16 चौकों और 36 छक्कों की मदद से 298 रन बनाए।उन्होंने इससे पहले 80 गेंदों पर 15 चौकों और 27 छक्कों की मदद से नाबाद 240 रन बनाए थे। यह वही मैदान है जिस पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने अपने स्कूली समय में दो दोहरे शतक बनाए थे।
 
इस मैदान पर विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपने स्कूली दिनों में खेल चुके हैं। यश के 298 रन की बदौलत एस अकादमी ने 30 ओवर में सात विकेट पर 391 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में पुश अकादमी की टीम 20.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। एस अकादमी ने यह मैच 244 रन के बड़े अंतर से जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »