27 Apr 2024, 04:48:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या ने मारा 'हेलीकॉप्टर छक्का', कहा - धोनी करेंगे तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 5:19PM | Updated Date: Apr 4 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर छक्का लगा कर मुकाबला देखने आये हजारों दर्शकों को अपनी कुर्सियों पर खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया। मुकाबले में आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन ठोकने के बाद हार्दिक ने कहा, मैं हेलीकॉप्टर शॉट पर काफी मेहनत कर रहा हूं। यह शॉट खेलने के बाद मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं और उम्मीद कर रहा था कि धोनी मेरे छक्के की तारीफ करेंगें।
 
हार्दिक ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट से छक्का मारा था। हार्दिक ने कहा, मैं हेलीकॉप्टर शॉट पर इसलिये मेहनत कर रहा हूं क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी मुझे आमतौर पर विकेटों  के सामने गेंद डालने का प्रयास करते हैं। यह शॉट आसान नहीं है। मैंने धोनी को यह शॉट लगाते देखा है और वह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। हम उनके शॉटस दोहराने का प्रयास करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »