26 Apr 2024, 14:35:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाज नहीं आए ऑस्ट्रेलियाई के ओ'कीफ - अब पुजारा-जडेजा का उड़ाया मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 11:16AM | Updated Date: Dec 30 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल और रणजी ट्रॉफी का मजाक उड़ाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कॉमेंटेटर केरी ओ'कीफ एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित कॉमेंट करने से बाज नहीं आए। मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन कॉमेंट्री के दौरान केरी ओ'कीफ ने एक और विवादास्पद बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
 
इस दौरान शेन वॉर्न ने ओ'कीफ को बताया कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा जैसे भारतीय नामों का उच्चारण करने में परेशानी होती है। इस पर ओ'कीफ ने वॉर्न को जवाब दिया, आप अपने बच्चे का नाम चेतेश्वर, जडेजा क्यों रखेंगे। जिसके बाद उनके साथी कॉमेंटेटरों ने भी चुटकी ली। ओ'कीफ की इस नस्लीय टिपण्णी के बाद ट्विटर पर फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। कुछ फैंस ने तो यह तक कह डाला कि वह इस मैच के बाद कमेंट्री करते नजर नहीं आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »