26 Apr 2024, 06:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडियन आॅयल दे रही नई सुविधा, जानिये क्या है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 4:11PM | Updated Date: Mar 21 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधुनिकता और आॅनलाइन शॉपिंग के इस नए दौर में अधिकांश कंपनियां लोगों घर पहुंच सुविधा प्रदान करने में लगा है। कई कंपनियां तो फ्री होम डिलेवरी भी दे रही हैं। अब इस क्रम में एक और नया नाम जुड़ गया है। लेकिन इस जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अब आपको डीजल भी घर बैठे ही उपलब्ध हो जाएगा। यह सुवधिआ कोई और नहीं बल्कि इंडियन आॅयल दे रही है। इससे अब आपको पेट्रोल पंपों पर लाइन में लगकर डीजल डलवाने से निजात मिल जाएगी। यह अपने आप में इस प्रकार की नई सुविधा है। अभी यह सुविधा पुणे, महाराष्ट्र मे उपलब्ध अब आगे इसे अन्य शहरों में भी शुरू करने की योजना है. कंपनी ने इसे 'doorstep delivery of fuel' नाम दिया है। इस बात की घोषणा स्वंय कंपनी ने ट्वीट कर दी है। पिछले साल सितंबर में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था 'आईटी और दूरसंचार क्षेत्र में तकनीकी प्रगति का उपयोग करते हुए हम जल्द ही डीजल और पेट्रोल की आॅनलाइन होम डिलीवरी शुरू कर देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »