26 Apr 2024, 23:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस के ट्रेंड्स पर मिलेंगे इटली के ब्यूटी प्रोड्क्टस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 2:56PM | Updated Date: Mar 8 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुडगांव। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने इटली के प्रमुख सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड फ्लोरमर के साथ समझौता किया है, जिसके तहत उसके उत्पाद देश में बेचे जाएंगे। फ्लोमर के उत्पाद रिलायंस रिटेल की परिधान उपलब्ध कराने वाली श्रृंखला ‘ट्रेंड्स’ पर उपलब्ध होंगे। फ्लोरमर के उत्पाद उतारे जाने के मौके पर बुधवार को एंबियंस माल में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेंड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश प्रसाद ने कहा सौंदर्य और फैशन एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों कंपनियों की इस दिशा में की गई शुरुआत से एक ही स्थान पर उत्पाद उपलब्ध होने से ग्राहकों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेंड्स के देश भर के 220 शहरों में 434 स्टोर हैं । फ्लोरमर के साथ आने से मूल्यों और ब्रांड के बीच बेहतर तालमेल होगा। फ्लोरमर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रिलायंस रिटेल के साथ अपने उत्पादों को बेचने के लिए हुए समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए हमारे उत्पादों को विश्व में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी के उत्पाद भारत समेत 104 देशों में उपलब्ध हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »