26 Apr 2024, 09:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। आनलाइन खुदरा कंपनी लेंसकार्ट अगले छह महीने में देश 500 परंपरागत खुदरा दुकानें खोलेगी। कंपनी बाजार में उपस्थिति बढ़ाने के इरादे से रिटेल स्टोर खोलने की योजना बनाई है। कंपनी की फिलहाल 70 दुकानें हैं जिसे वह फ्रेंचाइजी के जरिए 29 शहरों में चला रही है। कंपनी के अनुसार ये दुकानें उसकी आनलाइन कारोबार की पूरक होंगी।

 

लेंसकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीयूष बंसल ने  कहा, ‘‘हम अगले छह महीने में फ्रेंचाइजी के रास्ते 500 नई दुकानें खोलने की योजना बना रहे हैं। इनमें से 100 विशेष दुकानें होंगी। ’’उन्होंने कहा कि ये दुकानें ई-वाणिज्य कारोबार की पूरक होंगी। कंपनी अपनी विस्तार योजना का वित्त पोषण इस साल जुटाई गई राशि से करेगी। इस साल जनवरी में लेंसकार्ट ने टीपीजी ग्रोथ की अगुवाई वाले निवेशकों के समूह से 135 करोड़ रपये जुटाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »