26 Apr 2024, 10:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

गो-जावास को 200 करोड़ रूपए में खरीदेगी स्नैपडील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 2:38PM | Updated Date: Mar 27 2015 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन कारोबार कंपनी स्नैपडील लाजिस्टिक्स इकाई गो-जावास के अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है। यह सौदा 150 से 200 करोड़ रूपए का होने का अनुमान है। कंपनी देश में डिलीवरी परिचालन को मजबूत करने के इरादे से यह अधिग्रहण करना चाह रही है।

 


सूत्रों के अनुसार स्नैपडील अगले दो सप्ताह में ऑनलाइन खुदरा कंपनी जबोंग की इस पूर्व लाजिस्टिक्स इकाई के अधिग्रहण की घोषणा कर सकती है। यह अधिग्रहण 150 से 200 करोड़ रूपए का हो सकता है। इस बारे में संपर्क किये जाने पर स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा, ये अटकलें हैं  और नीति के तौर पर हम अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। गो-जावास को भी ईमेल भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »