26 Apr 2024, 09:12:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

पिपावाव शीर्ष रक्षा निर्माता कंपनी बनेगी: अनिल अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 2:27PM | Updated Date: Mar 27 2015 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। रक्षा क्षेत्र की कंपनी पिपावाव डिफेन्स एंड आॅफशोर इंजीनियरिंग में नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी खरीदने के कुछ ही दिन के भीतर रिलायंस समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने रविवार को कहा कि वह इस कंपनी को देश की सबसे बड़ी रक्षा साजो सामान निर्माता कंपनी बनाएंगे। गुजरात में पिपावाव डिफेन्स के कारखाने के अपने प्रथम दौरे में करीब 4,000 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसे भारत की सबसे बड़ी रक्षा विनिर्माण कंपनी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

समूह के शीर्ष अधिकारियों के साथ अंबानी ने यहां करीब 300 किलोमीटर दूर पिपावाव में पिपावाव समूह के निखिल गांधी से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़े सौदे के तहत रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने पिपावाव डिफेंस में नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी 2,082.3 करोड़ रूपए में खरीदने की घोषणा की।

 

रिलायंस इंफ्रा ने कहा है कि वह निखिल गांधी की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह से 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 63 रूपए प्रति शेयर के भाव पर 819 करोड़ रूपए में खरीदेगी। कंपनी 66 रूपए प्रति शेयर के भाव पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाएगी। खुली पेशकश विफल रहने पर रिलायंस इंफ्रा प्रवर्तकों से अतिरिक्त शेयर खरीदेगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 25.10 प्रतिशत से नीचे न रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »