27 Apr 2024, 08:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने पितृत्व अवकाश लाभ बढ़ाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 5:29PM | Updated Date: Apr 22 2017 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों के लिए सभी तरह के पितृत्व अवकाश लाभ बढाए हैं और कंपनी ने परिवार की देखभाल के लिए एक नई छुट्टी शुरू की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने 21 अप्रैल से सभी तरह के पितृत्व अवकाश बढा दिए हैं।
 
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में मातृत्व अवकाश को फरवरी 2016 से बढाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। इसी प्रकार कंपनी में पितृत्व अवकाश को दो सप्ताह से बढ़ाकर छह सप्ताह किया गया है। किराए पर कोख देने वाली माताओं के लिए 26 सप्ताह का अवकाश शुरू किया गया है। 
 
इसके साथ ही कंपनी ने परिवार की देखभाल के लिए एक नया अवकाश लाभ शुरू करने की घोषणा की है। इसमें चार सप्ताह का सवैतनिक अवकाश शामिल है। परिवार के करीबी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने पर इसका लाभ लिया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »