27 Apr 2024, 10:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

माइक्रोसाफ्ट ने एक्सबॉक्स की कीमत 19 प्रतिशत घटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:37PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट ने अपने लोकप्रिय गेमिंग कन्सोल ‘एक्सबॉक्स’ कीमत 19 प्रतिशत घटाकर 12,990 रूपए कर दी है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारतीय गेमिंग बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अभी तक एकल एक्सबॉक्स 360 के 4जीबी संस्करण की कीमत 15,990 रूपए थी।

 

इसी तरह माइक्रोसाफ्ट ने अपने काइनेक्ट के साथ अपने 4जीबी एक्सबॉक्स 360 का दाम 26,990 रूपए से घटाकर 21,990 रूपए कर दिया है। काइनेक्ट के साथ 250 जीबी के एक्सबॉक्स 360 का दाम 31,990 रूपए घटाकर 29,990 रूपए किया गया है। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एक्सबॉक्स को पेश किए जाने के बाद से दुनियाभर में प्रशंसकों को ऐसा गेमिंग अनुभव मिला है, जो उन्हें पहले कभी नहीं मिला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »