26 Apr 2024, 23:42:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। वाहन कल-पुर्जा बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज का मुनाफा दिसंबर 2014 में समाप्त तिमाही के दौरान एकल आधार पर दोगुना से अधिक बढ़कर 196.34 करोड़ रूपए हो गया। ऐसा मुख्य तौर पर निर्यात में भारी बढ़ोतरी के कारण हुआ। भारत फोर्ज ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 93.97 करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में भारत फोर्ज की एकल बिक्री 41.23 प्रतिशत बढ़कर 1,142.09 करोड़ रूपए हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 808.62 करोड़ रूपए थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »