26 Apr 2024, 08:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

जस्ट डॉयल का मुनाफा 8.03 प्रतिशत बढ़कर 32.14 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 1:20PM | Updated Date: Mar 27 2015 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय सर्च ईजन जस्ट डॉयल का मुनाफा दिसंबर 2014 की तिमाही में 8.03 प्रतिशत बढ़कर 32.14 करोड़ रूपए हो गया। जस्ट डॉयल ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 29.75 करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में जस्ट डॉयल की कुल आय 28.83 प्रतिशत बढ़कर 154.42 करोड़ रूपए हो गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में 119.86 करोड़ रूपए थी। अक्तूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 21.64 प्रतिशत बढ़कर 110.42 करोड़ रूपए हो गया जो पिछले साल की इसी तिमाही में 90.77 करोड़ रूपए था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »