26 Apr 2024, 17:16:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

इंफोसिस का मुनाफा मार्च तिमाही में 3.5 प्रतिशत बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 4:13PM | Updated Date: Apr 24 2015 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 3,097 करोड़ रूपए रहा।
  
इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की इसी तिमाही में कंपनी को 2,992 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ हुआ था।
  
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 13,411 करोड़ रूपए रही जो 2013-14 की इसी तिमाही में 12,875 करोड़ रूपए थी।
  
मार्च तिमाही के परिणामों की तुलना इससे पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर, 2014 से करने पर कंपनी का शुद्ध लाभ 4.7 प्रतिशत कम रहा। उस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 3,250 करोड़ रूपए रहा था।

वहीं आय 2.8 प्रतिशत कम रही जो उस समय 13,796 करोड़ रूपए थी। इस नतीजे के बाद बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 4.76 प्रतिशत घटकर 2,021.50 रूपए पर आ गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »