26 Apr 2024, 14:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओयो रूम्स अब मलेशिया में भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2016 4:21PM | Updated Date: Jan 12 2016 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कम किराए वाली होटल सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओयो रूम्स ने मलेशिया में अपना परिचालन शुरू करने के साथ विदेशी बाजार में कदम रखा है। ओयो रूम्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी रितेश अग्रवाल ने कहा, कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना हमेशा से थी लेकिन हम विदेशी बाजार में प्रवेश करने से पहले भारतीय बाजार में स्थिति मजबूत करना चाहते थे। 
 
उन्होंने कहा कि ओयो का माडल बाजारों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जिनमें दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे देशों के बगैर ब्रांड वाले कम किराए वाले होटल की आपूर्ति में बड़ी हिस्सदारी है। उन्होंने कहा, मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करने वाली बड़ी आबादी जैसी विशेषताओं को देखते हुए मलेशिया हमारी पहली पसंद था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »