26 Apr 2024, 17:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - रमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 6:59PM | Updated Date: Jul 13 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉं.रमन सिंह ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के मौके पर राज्य के लोगो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ.सिंह ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ जी के साथ बहन सुभद्रा और बलभद्र जी की रथ यात्रा का यह महापर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है।

यह आम जनता का त्यौहार है।उन्होने कहा कि उत्कल भूमि पर समुद्र के किनारे 'श्रीक्षेत्र' (पुरी) के ऐतिहासिक मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत के सभी राज्यों में उत्साह के साथ मनायी जाती है। ओड़िशा का निकटतम पड़ोसी होने के कारण हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए रथ यात्रा का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होने इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी से छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण भारत के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »