26 Apr 2024, 08:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

अम्बिकापुर नगर निगम को तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में पहला पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 9:16PM | Updated Date: Jun 23 2018 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बिलासपुर जिले ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधार करते हुए पूरे देश में स्थान बनाया है। अंबिकापुर और बिलासपुर को क्रमश 11 वां और 22 स्थान मिला है। वहीं अंबिकापुर नगर निगम ने तीन लाख जनसंख्या की श्रेणी मे अच्छा कार्य करने एवं नवीकरण अवार्ड हासिल किया है। इस श्रेणी में अंबिकापुर को देश में नंबर वन रहने का अवार्ड मिला है। स्वच्छता रैंकग में भी अंबिकापुर 15वें पायदान से उछलकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही बिलासपुर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में 22वां स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ में दोनों जिले क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

शहरी कार्य आवास मंत्रालय की ओर से शनिवार को जनवरी-मार्च 2018 के बीच देश के सभी 4203 शहरों के मध्य कराए गई विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए गए। घोषित किए गए नतीजों में बिलासपुर नगर निगम ने पूरे देश में 4181 शहरों को पछाड़ते हुए 4203 शहरों में देश में टॉप 25 में जगह बनाते हुए 22 वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में भारत सरकार की ओर से एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले कुल 500 शहरों का सर्वे किया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य के ही अन्य नगर निगमों की बात करें तो बिलासपुर ने न केवल अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर किया अपितु राजधानी रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जगदलपुर, रायगढ़ आदि समस्त शहरों से बेहतर प्रदर्शन किया है। स्वच्छता रैंिकग में रायपुर नगर निगम 129 वें स्थान से 10 स्थान नीचे खिसकर 139 वें स्थान पर आ गया है। सर्वे में नया रायपुर और रायपुर से अम्बिकापुर और बिलासपुर ने बढत ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »