09 May 2024, 02:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

मेगा रोड शो: कई बार प्रोटोकॉल तोड़ कार्यकर्ताओं से मिले राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2018 9:06AM | Updated Date: May 19 2018 9:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम दुर्ग से रायपुर विमानतल तक लगभग 55 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इसी बीच राहुल कई जगह पर प्रोटोकॉल तोड़ते दिखाई दिए। वे कार्यकर्ताओं से मिलने कई बार बस से नीचे उतरे और अभिवादन किया तथा हाथ भी मिलाया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष का रोड शो उनके दुर्ग में बूथ कार्यकर्ताओं के संभागीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद दोपहर बाद लगभग तीन बजे शुरू हुआ। वे विशेष वाहन में सवार होकर निकले। इसमें लोगों के अभिवादन के लिए लिफ्ट से ऊपर पहुंचने एवं संबोधन की भी व्यवस्था थी। इसी वाहन का उन्होंने हाल ही संपन्न कर्नाटक चुनाव में भी इस्तेमाल किया था। राहुल ने वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सड़क के दोनों किनारे खड़े आम लोगों ने हाथ हिलाकर, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अभिवादन किया।
 
चुनिंदा स्वागत मंचों पर ही पहुंचे- दुर्ग से लेकर रायपुर एवं विमानतल तक कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत के लिए मंच बनाए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही मंचों पर पहुंचे। राहुल के साथ रोड शो में पार्टी के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव वरिष्ठ नेता भी थे। रोड शो के काफिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »