27 Apr 2024, 06:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो कमरे के घर में रहने वाली महिला के आया 75 करोड़ बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 12:16PM | Updated Date: Jun 26 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़। कोरबा जिले के भैसमा गांव में बिजली विभाग ने मेहनत-मजदूरी करने वाली एक महिला सरिता यादव के घर में पूरे 75 करोड़ का बिजली बिल भेज दिया गया है। कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा हो सकता है। उसके एक छोटे से मकान में दो पंखे चलते है और दो बल्‍ब जलते है। बिजली बिल देखते ही महिला के होश उड़ गए। मजदूरी करके जीने वाली सरिता सोच में पड़ गई कि इतनी बड़ी रकम का भुगतान वह इस जन्‍म में तो नहीं कर पाएगी। 
 
जब इसकी शिकायत छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट पॉवर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पीए कुरियन फिलिप से की तो उन्‍होंने कहा ऐसा गलती से हो गया है।  टाइप करने में मिस्टेक हो गया होगा। इसे प्रिटिंग मिस्टेक माना जाएगा। पीए साहब इस बिल को तो सुधार लेंगे मगर बिल देखकर यदि किसी का दिल बैठ गया और जान चली गई तो कई जगह ऐसी घटना हो चुकी है। आप मुझे बीपी नंबर दिलवा दीजिए मैं अभी इसको दुरूस्‍त करवा देता हूं। महिला से उतना ही पैसा लिया जाएगा जो मीटर बताएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »