27 Apr 2024, 08:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 5:07PM | Updated Date: Apr 16 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने दो युवकों को कथित तौर पर राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंको के कई खाते मिले है, जिनके माध्‍यम से वह देश विरोधी गतिविधियों में शमिल अन्‍य लोगों को धन मुहैया करवाते थे।
 
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्‍तव ने रविवार को बताया कि विगत दिनों देश के खिलाफ गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। 
 
जिसके बाद पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले के निवासी इन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के कई खाते होने और इससे अन्‍य खातों में पैसे भेजे जाने के बारे में सूचना मिली थी। 
 
पुलिस को यह भी पता चला है कि इनका संबंध मध्‍यप्रदेश के सतना जिले के दो युवकों से भी है। जिसके बाद मध्‍यप्रदेश की एटीएस टीम ने कथित राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों  में संलप्ति होने पर युवकों को गिरफ्तार किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »