27 Apr 2024, 06:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में पुलिसवालों ने 16 महिलाओं का किया रेप: NHRC

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2017 7:08PM | Updated Date: Jan 8 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने 16 आदिवासी महिलाओं का बलात्कार किया। 16 महिलाओं से हुए उत्पीड़न और प्रताड़ना की घटनाएं राज्य के बस्तर जिले से सामने आई हैं।

आयोग ने कहा है कि इलाके की 16 आदिवासी महिलाएं रेप, छेड़छाड़ व प्रताड़ना का शिकार हुई हैं। अभी पुलिस जवानों की ज्यादती की शिकार हुई 20 अन्य महिलाओं का बयान लेना बाकी है। आयोग ने शनिवार को जारी की गई अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग ने मुख्य सचिव के द्वारा राज्य सरकार से पीडि़ताओं फौरी तौर पर 37 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। आयोग ने सरकार से कहा है कि बलात्कार का शिकार हुई आठ मलिहाओं को 3-3 लाख रुपए और यौन शोषण का शिकार हुई छह महिलाओं को दो दो लाख रुपए दिए जाएं। इसके अलावा पुलिस प्रताड़का का शिकार हुईं दो महिलाओं को 50-50 हजार रुपए दिए जाएं।

रिपोर्ट में कहा गया है मानवाधिकार आयोग बस्तर के आदिवासी इलाकों पाया है कि यहां बड़े पैमाने पर महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया। आयोग ने कहा है अब तक 34 महिलाओं ने ज्यादती के खिलाफ शिकायत दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »