08 May 2024, 06:38:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की छात्रा समेत दो छात्राओं की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 2:35PM | Updated Date: Dec 10 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के टिकरापारा इलाके में नर्सिंग की छात्रा समेत दो छात्राओं की धारदार हथियारों से आज हत्या कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(नगर) प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोदावरी नगर में नर्सिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा मनीषा साहू दो वर्ष से किराए के मकान मं  रहती थी। कल ही उसके पास एक और छात्रा वहां रहने पहुंची थी।कल देर शाम दो युवक उसके कमरे में पहुंचे थे, और उनके बीच कुछ विवाद हुआ था।
 
उन्होने मकान मालिक से हुई प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि दो युवक आज घटना के बाद भागते देखे गए है,यह युवक वहीं थे जिनका रात में विवाद हुआ था या अन्य कोई।दोनो ही घायल छात्राओं को मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,और भी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग हाथ नही लगा है।मृत दूसरी छात्रा के बारे में भी जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »