26 Apr 2024, 21:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : भालू के हमले से तीन महिलाएं घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 3:51PM | Updated Date: Jul 10 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भालू के हमले से घायल महिला की मदद के लिए पहुंची दो अन्य महिलाओं को भी इस गुस्सेल भालू ने बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल इन तीनों महिलाओं को उपचार के लिए सन्ना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार भालू के हमले से घायल महिला ग्राम भुरसाकोना जंगल में कल मशरूम एकत्रित कर रही थी।
 
इस दौरान एक भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर लहुलूहान कर दिया। घायल महिला की चीख पुकार सुनकर समीप में ही मशरूम एकत्रित कर रही दो महिलाओं ने मदद करनी चाही तो झाडियों से निकल कर इस भालू ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुरसाकोना के ग्रामीणों ने हिंसक भालू को दूर खदेड़ने के बाद तीनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए सन्ना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »