27 Apr 2024, 07:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सरिये से लदी वाहन से बलेरो टकराई, तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 12:43AM | Updated Date: Apr 16 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार भोपालपटनम से एक बोलेरो में सवार होकर 9 लोग बीजापुर की ओर आ रहे थे। तभी मोदकपाल थाना क्षेत्र के तुनकीगुट्टा पहाड़ी के पास खड़ी एक सरिये से लदी माल वाहक गाडी से बलेरो जा टकराई जिससे घटनास्थल पर ही सामने बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। सामने वाली गाड़ी में लदी सरिया; लोहे की रॉड सामने बैठे लोगों की शरीर के पार हो गई जिसके चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें 8 माह की एक बच्ची, 5 साल का एक बालक, 16 साल की एक युवती और एक महिला एवं अन्य 2 शामिल है। जिन्हें 108 की माध्यम से बीजापुर अस्पताल लाया गया है। सीएमओ पुजारी का कहना है की घटना में घायल महिला की स्तिथि चिंताजनक है। विस्तृत जानकारी आनी शेष है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »