26 Apr 2024, 17:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला स्कूल प्राचार्य गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2019 3:08PM | Updated Date: Feb 9 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल खोंगापानी के प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की हायर सेकेन्डरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा से प्राचार्य घनश्याम सिंह चन्देल ने एक दिन पहले मोबाइल नम्बर लिया और इसके बाद छात्रा को अश्लील एवं गंदे मैसेज भेजे।
 
प्राचार्य ने लड़की को काल कर परेशान भी किया। इससे परेशान होकर लड़की ने पूरी बात परिजनों को बताई और झगराखांड थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »