26 Apr 2024, 19:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

JEE एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, जयपुर के अमन बंसल बने टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2016 3:55PM | Updated Date: Jun 12 2016 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में दाखिले दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस्ड 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें जयपुर के अमन बंसल ने पहला स्थान हासिल किया।

दूसरा स्थान यमुना नगर के भावेश ढींगरा ने जबकि तीसरा स्थान जयपुर के ही कुणाल गोयल को मिला। बेहद प्रतिस्पर्धी इस परीक्षा के आधार पर प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और दूसरे शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।
   
जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 1,55,948 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 36,566 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 31,996 लड़के हैं जबकि 4,570 लड़कियां हैं। कोटा की रिया सिंह ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया। उसे 133वां स्थान मिला।
   
इस साल परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी ने आयोजित की थी। परीक्षा के आधार पर 23 आईआईटी में सीटें दी जाएंगी। इनमें चार नए आईआईटी शामिल हैं।
   
आईआईटी के अलावा इस परीक्षा के आधार पर रायबरेली के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आईजीआईपीटी), विशाखापत्तनम के भारतीय पेट्रोलियम एवं उर्जा संस्थान (आईआईपीई) और तिरूवनंतपुरम के भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान :आईआईएसटी: जैसे दूसरे संस्थानों में दाखिला दिया जाता है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »