27 Apr 2024, 05:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

छत्तीसगढ़ः 12वीं में बालिकाओं ने मारी बाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2016 12:38AM | Updated Date: Apr 22 2016 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सकेण्डरी की परीक्षा में बालिकाओं ने बाजी मारी है। राज्य में इस परीक्षा में 75.83 प्रतिशत छात्राओं और 71.19 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
      
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2016 की कक्षा 12 वीं के परिणाम की घोषणा की। 
      
अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2016 का परिणाम 73.43 प्रतिशत रहा। परीक्षा में बालिकाओं ने इस बार अपना परचम लहराया है। जिनमें 75.83 प्रतिशत बालिकाओं ने और 71.19 प्रतिशत बालकों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
      
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2016 की कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा में दो लाख 80 हजार 329 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से दो लाख 77 हजार 114 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें एक लाख 43 हजार 561 बालक और एक लाख 33 हजार 553 बालिकाएं शामिल है।
     
उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार दो लाख दो हजार 646 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों में 47 हजार 88 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

इसी प्रकार एक लाख छह हजार 461 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से और 48 हजार 164 विद्यार्थियों को तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने 33 हजार 131 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया है।
     
उन्होंने बताया कि 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अस्थायी मेरिट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त होने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें बिलासपुर से शुभम बख्शी ने 97.60, सुधांशु तिवारी और रन्तिदेव राठौर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »