27 Apr 2024, 10:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

जम्मू कश्मीर में 12वीं के परिणामों में लड़कियां रहीं अव्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 4:38PM | Updated Date: Jan 22 2016 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) की 12वीं के परीक्षा परिणामों में लड़कों की तुलना में लड़कियां आगे रहीं। 12वीं कक्षा के परिणामों के सभी वर्गो में लड़कियों को शीर्ष स्थान हासिल हुआ। जेकेबीओएसई ने पिछले साल हुई परीक्षा के लिए कल शाम परिणामों की घोषणा की, जिनमें से कुल 67 स्थानों में से 53 स्थानों पर लड़कियां शीर्ष पर रहीं।

 

परिणामों में पंपोर कस्बे की बुशरा अमीन को कुल 489 (97.8 प्रतिशत) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल हुआ। जेकेबीओएसई के मुताबिक परीक्षा में कुल 51908 छात्र शामिल हुये थे, जिनमें से 28127 लड़के और 2,3781 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 29684 छात्रों को परीक्षा में सफलता हासिल हुई। इस साल उत्तीर्ण होने वाले कुल छात्रों का प्रतिशत 57 रहा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »