27 Apr 2024, 04:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

MPPSC परीक्षा में जूते पहननें पर लगा बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2016 12:43PM | Updated Date: Jan 21 2016 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2015 रविवार 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार इस बार परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों का जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सैंडिल पहनकर आ सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा रविवार 24 जनवरी को नियत समय पर दो पारियों में होगी। इसमें प्रथम प्रश्न-पत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न-पत्र दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा।

प्रथम सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 9.30 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के कक्ष में प्रवेश के बाद सुबह 9.45 बजे से 10 बजे तक का समय ओएमआर के वितरण तथा प्रविष्टियों के लिए होगा।

वास्तविक परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। द्वितीय सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1.45 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी।

परीक्षाथिर्यों के कक्ष में प्रवेश के पश्चात दोपहर 2 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक का समय ओएमआर का वितरण तथा प्रविष्टियों के लिए होगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »