26 Apr 2024, 20:06:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

सरकारी बैंकों में होगी, 80000 पदों पर भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2015 5:44PM | Updated Date: Aug 16 2015 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दो साल में करीब 80,000 अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। इन बैंकों में इस दौरान बड़ी संख्या में रिक्तियां होंगी।

 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बैंकों में 39,756 अधिकारी कर्मचारी चालू वित्त वर्ष में रिटायर हो रहे हैं। इनमें 19,065 अधिकारी और 14,669 लिपिक श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। 
 
इसके अलावा 6,022 उप कर्मी भी इस साल रिटायर हो जाएंगे। अगले वित्त वर्ष में भी 39,000 कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। उनमें 18,506 अधिकारी और 14,458 लिपिक संवर्ग के होंगे।
 
एसबीआई, आईडीबीआई और भारतीय महिला बैंक समेत देश के 22 राज्य के स्वामित्व वाले बैंक हैं। एसबीआई के पांच सहयोगी बैंक हैं। खबर है कि इतनी बड़ी संख्या में खाली हो रही जगहों के लिए सरकार नियुक्तियों में कुछ नरमी बरतेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »