26 Apr 2024, 13:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी फिसली; सोना सस्ता, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:05PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक तेज होने के बावजूद घरेलू स्तर पर ग्राहकी कमजोर रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए की गिरावट में 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी घटने से यह भी 370 रुपए फिसलकर 40,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,244.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,244.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है लेकिन अमेरिका-चीन विवाद को देखते हुये निवेशकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 15.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »