26 Apr 2024, 18:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 90 रुपए लुढ़का, चांदी 400 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 5:08PM | Updated Date: Jun 14 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक तेज होने के बीच घरेलू स्तर पर मांग में नरमी आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक माँग आने से चाँदी 400 रुपए की बढ़त में 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़े हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच तनातनी बढ़ने से भी पीली धातु को बल मिला है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बुधवार को ब्याज दर बढाने की घोषणा करने और साथ ही इस साल दो बार और ब्याज दर बढाये जाने के संकेत देने से दोनों कीमती धातुओं की बढ़त सीमित रही है। लंदन का सोना हाजिर 3.83 डॉलर की तेजी के साथ 1,303.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर चमककर 1,306.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 17.09 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक तेजी के बावजूद सुस्त ग्राहकी से सोना स्टैंडर्ड 90 रुपये फिसलकर 31,860 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,710 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक माँग आने से चाँदी हाजिर 400 रुपए उछलकर 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चाँदी वायदा भी 505 रुपए चमककर 41,125 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,860
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,710
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,950
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,125
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »