26 Apr 2024, 05:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीनी पर प्रवेश कर: बादल ने कहा भाजपा-एसएडी ने संयुक्त रूप से फैसला लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2015 7:57PM | Updated Date: May 26 2015 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुख्तसर। चीनी पर प्रवेश कर लगाने के पहले शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) द्वारा सहयोगी दल भाजपा को विश्वास में न लिये जाने के प्रति असंतोष का इजहार करने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए हर फैसला सामुहिक रूप से लिया गया है। गेंद भाजपा के पाले में डालते हुए पांच बार मुख्यमंत्री रहे 87 वर्षीय बादल ने कहा, भाजपा मंत्रिमंडल का अभिन्न हिस्सा है जिसने प्रदेश में चीनी पर प्रवेश कर लेने का फैसला लिया है।

 

उन्होंने कहा कि दोनों साझेदार दलों के बीच सभी मुद्दों पर पूर्ण सहमति है। उन्होंने कहा, हम प्रदेश के संदर्भ में सामुहिक रूप से फैसला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह गठजोड़ अटूट और मजबूत है क्योंकि साझेदार दलों का परस्पर एक दूसरे में पूर्र्ण विश्वास है। भाजपा के पंजाब इकाई ने कल अन्य राज्यों से खरीदे गये चीनी पर प्रवेश कर लगाने के लिए सत्तारूढ़ सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की भर्त्सना की थी।

 

प्रदेश भाजपा इकाई का कहना था कि उसे इस पहल के बारे में विश्वास में नहीं लिया गया था। प्रदेश भाजपा इकाई के प्रमुख कमल शर्मा ने सोमवार को जलंधर में कहा था,प्रदेश सरकार के चीनी पर 11 प्रतिशत के प्रवेश कर को लगाने के फैसले के बारे में भाजपा को विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी प्रदेश सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठायेगी और आदेश को वापस लेने की मांग करेगी।

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »