नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे के संचालक मंडल के अगले अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित तीन नामों में प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा का नाम भी शामिल है। परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का कार्यकाल 11 मई को खत्म होने के बाद से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है।
मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि तीन नामों का पैनल मानव संसधान विकास मंत्रालय को मिला है और इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति (विजीटर) के समक्ष रखा जाएगा। 77 वर्षीय उद्योगपति मैनेजमंट साइंस एंड इंजीनयरिंग पाठ्यक्रम में स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के कंसल्टिंग प्रोफेसर हैं। वह इस शीर्ष संस्था की सलाहकारी परिषद के सदस्य के रूप में आईआईटी बंबई से भी संबद्ध हैं।