26 Apr 2024, 11:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्क जुकरबर्ग की बहन का फ्लाइट में यौन उत्पीड़न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 1:22PM | Updated Date: Dec 2 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की बहन रैंडी जकरबर्ग से अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद एयरलाइंस की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं कि विमान स्टाफ ने फेसबुक की पूर्व कर्मचारी रैंडी के साथ एक यात्री को छेड़खानी करने से क्यों नहीं रोका।
 
रैंडी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने साथ हुई छेड़खानी का घटना के बारे में लोगों को बताया। रैंडी के अनुसार, वह लॉस एंजेलिस से मैक्सिको जा रही थीं। रैंडी ने एयरलाइंस को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपने पास बैठे एक शख्स से असहज महसूस कर रही थीं क्योंकि वह उन पर और फर्स्ट क्लास में बैठे अन्य यात्रियों पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »