नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रूख के बीच सटोरियों के सौदा कम किए जाने से सोने का आज 121 रूपए की गिरावट के साथ 28,693 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने का भाव 121 रूपए या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,693 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 632 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार अगस्त महीने की डिलीवरी के लिए सोने का भाव 108 रूपए या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,815 रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें एक लॉट के लिए कारोबार हुआ। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख का घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ा। वैश्विक बाजार में न्यूयार्क में कल सोना 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,264 डालर प्रति औंस रहा।
वहीं, चांदी की कीमत आज 149 रूपए की गिरावट के साथ 40,778 रूपए प्रति किलो रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 149 रूपए या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,778 रूपए किलो रही। इसमें 175 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 147 रूपए या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,269 रूपए किलो रहा।
इसमें 776 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयार्क में कल चांदी की कीमत 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.57 रूपए प्रति औंस रही। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख का असर घरेलू वायदा कारोबार पर पड़ा।