19 Mar 2024, 11:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैवाहिक खरीददारी से सोने-चांदी की तेजी जारी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2017 4:39PM | Updated Date: Feb 18 2017 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार तीसरे दिन तथा चांदी में चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु 30 रुपए चमककर 29,880 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा सफेद धातु 50 रुपए की तेजी के साथ करीब साढ़े तीन महीने के उच्चतम स्तर 43,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने-चांदी के गिरावट में रहने से स्थानीय बाजार में इनकी बढ़त सीमित रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस सोना हाजिर 3.25 डॉलर टूटकर 1,234.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.60 डॉलर फिसलकर 1,236 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर में आई मजबूती से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना टूटा है। लेकिन, यह सप्ताह सोने के लिए अच्छा रहा। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों के लुढ़कने से पीली घातु कई महीने के उच्चतम पर पहुंचकर अब भी उससे बहुत ज्यादा नीचे नहीं है। लंदन में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 17.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »