27 Apr 2024, 10:20:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 40 रूपए, चांदी 50 रूपए मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 4:03PM | Updated Date: Jan 9 2017 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रूपए फिसलकर 28,700 रूपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 50 रूपए गिरकर 40,400 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.50 डॉलर चढ़कर 1,178.35 रूपए प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.3 डॉलर की तेजी के साथ 1,177.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गत कारोबारी दिवस की गिरावट के बाद सोने में तेजी बनी रही। इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में हल्की नरमी से भी पीली धातु को बल मिला है। हालांकि, अमेरिका में ब्याज दरों में इस साल संभावित तेज बढ़ोतरी का दबाव धीरे-धीरे इस पर हावी हो सकता है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 16.51 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »